NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के वन मंडल कटघोरा में घूम रहा 50 हाथियों का दल कोरिया जिले की सीमा पर पहुंच गया है। यह दल धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी वजह से ग्रामीण भी निगरानी करने में लगे हुए हैं।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड ग्राम पसान और केंदई रेंज के बीच से ग्राम पनगवां होते हुए आगे बढ़ रहा है। यह क्षेत्र सिरमिना सर्किल में आता है। हाथियों के आगे बढ़ने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। शाम को हाथी अलग-अलग झुंड में घूमते हैं। एक दंतैल हाथी ग्राम पिपरिया के नाले में पानी पीता हुआ नजर आया। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी आगे बढ़ सकते हैं और वापस भी आ सकते हैं। इसकी वजह से टीम निगरानी कर रही है।

