NOW HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाबर में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 5 लाख 20 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड के भूमिपूजन कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सीसी रोड के निर्माण से ग्राम पंचायत झाबर के इस मौहल्ले और स्थानीय सभी ग्रामीणों को पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी और ग्राम में सीसी रोड निर्माण से गली में आवागमन बेहतर होगा। सड़क बनने से विकास को गति मिलती है, निश्चित यहां के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा, यही वजह है कि सीसी रोड की स्वीकृति से लोगों में खुशी है।
इस मौके पर सरपंच बैजन्त्री कंवर, सांई मन्नू राठौर, नीलेश साहू, गजेंद्र राजपूत, चंद्रपाल कुमार, धीरज यादव आदि उपस्थित थे।

