NOW HINDUSTAN. Korba कोरबा कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासन के अधिकारी अवैध धान परिवहन करने पर कार्यवाही कर रहे है इसी कड़ी में दिनांक 27-11-2024 को एल, एन जायसवाल सहकारी निरीक्षक चिकनीयानी से रामपुर जाते समय ग्राम ओराई के पास स्वराज माजदा क्र० CG-12 BP. 6221 को रोककर पूछताछ किये जाने पर गाडी में 100 क्विंटल धान पाया गया। जो कि चिकनी पाली से सेन्द्रिपली, रामपुर की ओर लेजाया जा रहा था। जो की धान खरीदी नीति 24-3 के विरुद्ध पाया गया । जिसपर पंचनामा तैयार कर धान सहित गाडी को करतला पुलिस के अभिरक्षा में भेज दिया गया।
- Advertisement -
जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध धान विक्रेताओं में खलबली मच गई है ।।

