सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन 24 नवम्बर 2024 का कार्यक्रम संपन्न, समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर लिया भाग …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. गुरु घासीदास सतनामी समाज वैवाहिक समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कोरबा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को विवाह हेतु एक उपयुक्त मंच प्रदान करना था, जिससे वे आपसी परिचय कर सकें और अपने जीवन साथी का चयन कर सकें।

- Advertisement -

कार्यक्रम में सतनामी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों और उनके परिवारजनों ने भाग लिया। सम्मेलन में कुल युवकों और युवतियों की संख्या 105 युवक-युवतियों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया।

समारोह का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना कर के किया। मुख्य अतिथि – आर. पी खांडे, नारायण कुर्रे, वरिष्ठ अतिथिगण – के. आर. डहरिया, ए. डी. जांगड़े, अशोक सोनी, मिलन राम लहरे, सुनील पाटले, दूजराम मिलन, वीरेंद्र अजगल्ले ने समाज में एकजुटता और सामूहिक प्रयासों की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को मजबूती प्रदान करते हैं और नए संबंधों को जन्म देते हैं। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार महिलांगे कार्यकारिणी अध्यक्ष – दूजराम मिलन उपाध्यक्ष – राजा भास्कर, महेश महिलांगे, अजय निराला, सचिव – बेदप्रकाश धीरहे, डाहरू कुर्रे, कोषाध्यक्ष – दुर्गा शंकर बंजारे सहसचिव – दिव्या पाटले, सलाहकार, दलगंजन प्रसाद डहरिया, मंच संचालक – बी. आर सुमन जिलाध्यक्ष कोरबा – बिंधेश्वरी डहरिया जिलाध्यक्ष रायपुर – राजेश्वरी कुर्रे, समिति के सदस्यगण – नंदिनी दिवाकर, नीलम डहरिया, तुलेश्वर प्रसाद मिलन, दर्शन राज मिलन, संतोष बंजारे, घनश्याम पाटले, सुकराम महिलांगे, सेवक राम खूंटे, रवि दास कोसले, नानहक राम सासवत , पी. एल. आजाद, लाखन सिंह डहरिया, विजय मिरी, आर. डी. भारद्वाज, सहारथी, बीनू खन्ना, विनोद सांडे घासीराम मनहर उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान परिचय सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापन

आयोजन समिति ने सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों, समाज के वरिष्ठजनों और शुभचिंतकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति ने भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share this Article