संविधान को अपनाये जाने का, 75 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष उत्साह, राष्ट्र की एकता और अखंडता का लिया संकल्प…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. दीपका//कोरबा:-संयुक्त आयोजन समिति गेवरा दीपका के तत्वाधान में दीपका प्रगति नगर अंबेडकर पार्क स्मारक स्थल में कई सामाजिक संगठन समाज सेवक राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर भारतीय संविधान दिवस की हीरक जयंती उत्साह पूर्वक मनाया गया साथी ही अंबेडकर पार्क स्मारक से प्रगति नगर, नगर पालिका कार्यालय, बेलटिकरी, सिरकी, दीपका के मेन मार्केट से होते हुए बाइक रैली निकाल गया दीपका नगरवासियों को भारतीय संविधान के कानूनों व हवा, पानी, पहाड़, जल जंगल जमीन सहित हर एक व्यक्ति के लिए कानून में सामान अधिकार का प्रावधान बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने बनाया गया का संदेश दिये ।

- Advertisement -

संयुक्त आयोजन समिति के अध्यक्ष लाल साय मिरी सचिव धरमलाल टंडन समिति के सदस्यों शामिल हुए सामाजिक संगठन के प्रमुख, समाज सेवक, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों सहित उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संविधान का पालन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संकल्प दिलाया गया उन्होंने संविधान के संबंध में प्रकाश भी डाला उन्होंने कहा कि प्रस्तावना संविधान का आत्मा है संविधान दिवस को उत्सव के रूप में मनाने निर्देश है भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था संविधान को अपनाने के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान टैंग लाइन के तहत सालभर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है और सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया कि आने वाले 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि में याद करने का भी निर्णय लिया गया है ।

इस अवसर पर डॉ एस के मेश्राम, श्रीमती सुशीला डाहर, उमा गोपाल, जैनेंद्र कुर्रे, ललित महिलांगे, जानकी कुर्रे, संतोष निराला, सरजू रत्नाकर, देव सिंह कुर्रे, संजय, अमन डहरिया, सुरेश महिलांगे, दिल बाई टंडन, गणेश सिंह ऊईके, तेज प्रकाश भारद्वाज, ललिता देवी जटवार, शांति बंजारे, निलेश कुर्रे, भरत लाल टंडन, सहदेव प्रसाद जटवार सहित भारी संख्या में अनेक लोग उपस्थित रहे ।

Share this Article