990 मीटर लंबे ओवरब्रिज का कार्य हुआ शुरू ,. गेवरा एरिया के संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठन ने सौंपे ज्ञापन में जताई आपत्ति…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र एसईसीएल गेवरा एरिया की प्रगति नगर और दीपका कॉलोनी के पास ही 990 मीटर लंबा ओवरब्रिज दीपका चौक से थाना चौक तक निर्माण कराने कार्य शुरू हो गया है। इसे लेकर संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठन आपत्ति जताते हुए एक ज्ञापन सौंपा हैं। श्रम संघों का कहना है कि उन पर भारी वाहनों के चलने पर उड़ते धूल से कॉलोनीवासी परेशान होंगे।
दीपका थाना चौक के पास से रेल लाइन गुजरी है। इसी रेल लाइन पर गेवरा व दीपका खदान से कोयला परिवहन में लगी मालगाड़ियां चलती हैं। चूंकि यह व्यस्तम मार्ग है और कर्मचारियों सहित अन्य की आवाजाही भी रहती है। इस कारण ओवरब्रिज का निर्माण कराने की योजना बनाने के बाद अब काम भी शुरू हो गया है।

- Advertisement -

एसईसीएल प्रबंधन ने पूर्व में दो कॉलोनियों को आपस में जोड़ने बनाई पुट ओवरब्रिज को भी डिस्मेंटल करने का निर्णय लिया है। यह उपयोग में नहीं होने से किसी को फुट ओवरब्रिज को डिस्मेंटल करने पर आपत्ति नहीं जताई है। लेकिन थाना चौक से दीपका चौक तक ओवरब्रिज के निर्माण पर श्रम संभों ने आपत्ति जताई है। एचएमरस, एटक, इंटक, बीएमएस व सीटू के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसईसीएल गेवरा परिया के महहाबंधक को सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि ओवरब्रिज बनने से कॉलोनीवासियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान होते नजर नहीं आ रहा है। दूसरी ओर ओवरब्रिज बनने के बाद भारी वाहनों के चलने पर उड़ते धूल से परेशान होंगे। उन्हें किसी तरह से निजात नहीं मिलेगी। क्षेत्र को जाम की समस्या से भी राहत नहीं मिलने वाली है।

ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग

संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठन गेवरा एरिया ने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ओवरब्रिज के निर्माण में 85 करोड़ रुपए की लागत आएगी। राइट्स कंपनी को ओवरब्रिज निर्माण कार्य का ठेका मिला है। ओवरब्रिज का निर्माण कराने स्थल में बदलाव की मांग प्रबंधन से की गयी है।

Share this Article