फ्लोरा मैक्स कंपनी में 80 महिलाओं को जोड़ने वाली महिला की घर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा. सिटी सेन्टर माल में संचालित फ़्लोरा मैक्स के धोखा धड़ी के शिकार लोगो के मध्य हड़कम्प मचा हुआ है ।  छत्तीसगढ़ में लगभग 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी फ्लोरा मैक्स से जुड़ी एक महिला की आज संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. कोरबा जिले के करतला के सकदुकला की निवासी महिला भगवती बाई (30 वर्ष) ने कंपनी में 80 अन्य महिलाओं को जोड़ा था. वहीं ठगी के खुलासे के बाद महिला परेशान चल रही थी और बीते तीन दिनों से बीमार होने के बाद अचानक महिला ने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

- Advertisement -

Share this Article