केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना रहेंगे छत्तीसगढ़ के दौरे पर-रायपुर से पहुंचेंगे कोरबा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना 29 नवंबर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आएंगे। शाम साढ़े पांच बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर उनका आगमन होगा। इसके बाद यहां से चर्चा करने के पश्चात वे कोरबा के लिए रवाना हो होंगे। कोरबा में रात्रि विश्राम कर 30 नवंबर शनिवार को कोरबा अंचल में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

- Advertisement -

उल्लेखनीय हैं की इससे पहले 28 नवंबर को रेल राज्य मंत्री का रायपुर आगमन होना था पर किसी कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। इसके बाद 29 नवंबर का शेड्यूल जारी किया गया है। इससे पहले 26 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी बैष्णव का दौरा भी रद्द हो गया था। बताया जा रहा है कि वी. सोमन्ना जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन करेंगे। वहीं ट्रायल सेक्शन सहित कई कार्यक्रमों का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।

Share this Article