योजनाओं की जमीनी हकीकत को देखकर नाराज हुए रेल राज्य मंत्री, बैठक में ठीक से जवाब नहीं दे सके कई अक्सर, जल जीवन के कार्य से असंतुष्ट…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और आकांक्षी जिला कोरबा के प्रभारी वी सोमन्ना  शनिवार को कोरबा प्रवास पर रहे।  उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत को देखा । प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभा कक्ष के कांफ्रेंस हॉल में बैठक की।  धरातल पर सही तरीके से कार्य नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी की व्यक्त किया । स्थिति ऐसी हुई कि प्रशासन की अफसर मंत्री के कई सवालों का जवाब नहीं दे सके । तब मंत्री ने उन्हें आकांक्षी जिलों के इंडेक्स के अनुसार कार्य करने को कहा । साथी जल्द कोरबा का दोबारा दौरा करने की बात कही ।

- Advertisement -

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री शुक्रवार को देर रात कोरबा पहुंचे एनटीपीसी की विश्रामगृह में रात में विश्राम करने के बाद उन्होंने शनिवार को विभिन्न स्थानों का दौरा किया । सबसे पहले मंत्री नगर निगम के एसएलआरएम सेंटर पहुंचे । वहां उन्होंने कचरा के संग्रहण का तरीका देखा और यहां काम करने वाली स्वच्छता दीदियों से बातचीत की । केंद्र सरकार की मदद से जिले में चलाई जा रही जल जीवन मिशन के कार्यों को देखा । सालिया भाठा में बांस शिल्प कला से जुड़ी महिलाओं से बात की।  दौर के बाद मंत्री ने कलेक्टर सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की । बैठक में कलेक्टर अजीत बसंत , रेलवे के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

बांस शिल्प कला केंद्र की व्यवस्था और कार्य एनजीओ को दिए जाने पर नाराज हुए मंत्री 

कोरबा प्रवास के दौरान रेल राज्य मंत्री ने विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम सालिया भाठा स्थित बांस शिल्प कला केंद्र का दौरा किया । यहां केंद्र में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत किया।  महिलाओं से पूछा कि केंद्र का संचालन कौन कर रहा है । तब महिलाओं ने बताया कि इसे बिलासपुर की एक संस्था चला रही है।  उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों जानकारी ली तो पता चला कि केंद्र का संचालन बिलासपुर की एक एनजीओ कर रही है । मंत्री ने इस एनजीओ के संबंध में बातचीत की तो एनजीओ  के कर्मचारियों ने बताया कि शिल्प कला केंद्र के संचालन से संबंधित दस्तावेज बिलासपुर कार्यालय में है।  तब उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सीईओ से जानकारी और केंद्र का संचालन एनजीओ को दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया ।

सांसद ने प्रशासन को घेरा, कहा कार्यो की स्वीकृति हो रही है लेकिन कम दिखाई नहीं दे रहा है

रेल राज्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट का सभा कक्ष में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की उन्होंने विकास कार्यों के बारे में जानकारी लिया।  खासकर केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में अफसर से बातचीत की। महिला बाल विकास विभाग की ओर से बताया गया कि बाल सुधारगृह का संचालन एनजीओ के माध्यम से किया जा रहा है । मंत्री ने बाल विकास विभाग अधिकारी से  संचालन की जुड़े कई अन्य सवाल भी पूछे जिनका उन्होंने सही जवाब नहीं मिला ।  बैठक के दौरान विकास कार्य पर हो रही चर्चा के बीच संसद ज्योत्स्ना महंत ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि जिले में विकास कार्य के लिए लगातार राशि स्वीकृत की जा रही है।  लेकिन विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है । सांसद ने जिलों की वर्तमान परिस्थितियों से भी राज्य मंत्री को अवगत कराया।  उन्हें प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी दी और उसके निराकरण की मांग की।

सभी विभागों का लक्ष्य हो निर्धारित 

बैठक के बाद रेल राज्य मंत्री सोमन्ना  ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोरबा प्रवास के दौरान उन्होंने 6-7 गांव का दौरा किया है। और यहां केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी ली है । एक सवाल के जवाब में सोमन्ना ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी विभागों को कहा गया है कि विकास को लेकर उनका एक अपना लक्ष्य होना चाहिए। विभागों को लक्ष्य के अनुसार काम करने के लिए कहा गया है।  उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार आजीविका मिशन के कार्यों के तहत लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है।  इससे जुड़े उद्योगों के विकास पर जोर दिया जा रहा है ताकि गरीब व्यक्ति के आय में बढ़ोतरी हो सके।  जिले में रेलवे की समस्या पर मंत्री ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा लेकिन इसके समाधान का आश्वासन दिया।  बताएं की बैठक के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य की इंडिकेटर में सुधार के विशेष जोर दिया गया है।  इसके डेवलपमेंट पर भी फोकस किया गया है।  रेल राज्य मंत्री के दौरे के बाद अब देखना है कि प्रशासनिक कार्यों में कितना कसावट आता है।

Share this Article