NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा-पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा की ग्राम पंचायत अरदा के चौक में संचालित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने की घटना घटित होना बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं की पार्ट्स के साथ ही दुकान के अंदर रखी गई बाइक जल गई।
- Advertisement -
संचालित ऑटो पार्ट्स की दुकान भोलू उर्फ प्रदीप पटेल की नामक व्यक्ति की बताई जा रही हैं, जानकारी के अनुसार सुबह तड़के आग लगी। दुकान के अंदर से तेज धुआं उठने लगा। करीब 4 बजे पड़ोसी की नींद खुली तो उसने दुकान में आग लगी देख संचालक को फोन से जानकारी दी। संचालक ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचते तक दुकान में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। इससे पार्ट्स सहित अंदर खड़ी एक बाइक जल चुकी थी। दुकान में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दुकान संचालक भोलू ने आग लगने की घटना में 3 लाख रुपए का नुकसान होना बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

