NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) का केंद्रीय राज्य मंत्री, रेलवे और जल शक्ति व्ही. सोमन्ना भारत सरकार, ने 29 नवंबर को दौरा किया। उनका गर्मजोशी से स्वागत राजीव खन्ना, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी-कोरबा ने किया। इस अवसर पर कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत, अनीश हेगड़े, भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी, डॉ. शंतनु अग्रहरी, आईएएस सहित अन्य अन्य मंत्रीगण, एनटीपीसी-कोरबा के सभी जनरल मैनेजर और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- Advertisement -
उनका यह दौरा ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्रों में सरकारी और एनटीपीसी-कोरबा के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। श्री सोमन्ना के इस दौरे ने ऊर्जा और जल क्षेत्र में विभिन्न पहलों पर गहरे विचार-विमर्श की संभावना को बढ़ाया और राष्ट्र के सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व को बल दिया।
किया वृक्षारोपण और संयंत्र दौरा
30 नवंबर को केंद्रीय राज्य मंत्री, रेलवे और जल शक्ति व्ही. सोमन्ना भारत सरकार ने कोरबा स्थित कावेरी गेस्ट हाउस में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। श्री सोमन्ना ने अन्य वरिष्ठ आगंतुकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और इसके माध्यम से पर्यावरणीय सततता के महत्व को रेखांकित किया, जो एनटीपीसी-कोरबा की जारी विकासात्मक पहलों का एक हिस्सा है।
इसके पश्चात मंत्री केंद्रीय राज्य मंत्री, रेलवे और जल शक्ति व्ही. सोमन्ना भारत सरकार और अन्य आगंतुक एनटीपीसी-कोरबा संयंत्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने संयंत्र की सुविधाओं का निरीक्षण कर यूनिट 6 के कंट्रोल रूम का दौरा किया। संयंत्र दौरे के दौरान एनटीपीसी-कोरबा की उन्नत तकनीकी क्षमताओं और संचालन उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया गया, जो राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

