मड़वा ताप विद्युत भू-विस्थापित आंदोलन को कोरबा महिला सभा एवं किसान सभा ने दिया अपना समर्थन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा महिला सभा के छत्तीसगढ़ राज्य सह सचिव का. विजयलक्ष्मी चौहान ने कहा कि इस आंदोलन को लगभग छियालीस दिन हो गया, इस से यह साबित होता है कि मडवा ताप विद्युत प्रबंधन एवं शासन प्रशासन महिला विरोधी, मजदूर विरोधी, किसान विरोधी है। मैं महिला सभा की तरफ से इस आंदोलन को सक्रिय समर्थन देती हूं। महिला सभा कोरबा जिला सचिव का. हेमा चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि नौकरी, मुआवजा, पुनर्वास की बजाय आवाज उठाने वाले के प्रति अमानवीय रूख अपनाया जा रहा है जिसे नारी शक्ति, महिला सभा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और प्रबंधन एवं शासन प्रशासन से यह कहना चाहती हूं कि जल्द से जल्द भू-स्थापित की मांग पूरी करें।

- Advertisement -

कोरबा अखिल भारतीय किसान सभा के का. राम मूर्ति दुबे ने मड़वा में भू-विस्थापितों के चल रहे आंदोलन को समर्थन देने पहुंचकर पुरजोर समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले के हम सभी साथी आपके इस आंदोलन के साथ खड़े हैं। यहां के मड़वा ताप विद्युत प्रबंधन व शासन-प्रशासन को जल्द से जल्द बैठक आहूत कर आपकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इसे पूर्ण किया जाना चाहिए अन्यथा की स्थिति में आने वाले दिनों में इस आंदोलन का विस्तार किया जाएगा।

Share this Article