गांव के पास हाथियों ने उत्पात मचाते हुए ले ली 5 मवेशियों जान….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज के जंगलों में मौजूद हाथियों में से कुछ हाथियों ने उत्पात मचाते हुए पांच मवेशियों को मार डाला। बताया जा रहा हैं की हाथियों ने उत्पात मचाते हुए फसलों को भी तहस-नहस किया वहीं एक घर को भी क्षतिग्रस्त किया है। मवेशियों को बांधने वाले कोठार को तोड़ते हुए हाथियों ने पांच मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा हैं की ग्राम सिर्री के बहरापारा निवासी के दुधारू पशु को हाथियों ने मार दिया है, जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है। हाथियों के इस आतंक से अन्य ग्रामवासी भी अपने जान-माल और मवेशियों के जान को लेकर चिंता व दहशत में हैं।

Share this Article