धान खरीदी केंद्र बोईदा में शुरू हुई धान की खरीदी…कासियाडीह के किसान रामायण सिंह ने कराई 18 क्विंटल धान की बोहनी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. हरदीबाजार – पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोईदा के धान खरीदी केन्द्र का किया शुभारंभ।धान खरीदी के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने खरीदी का शुभारंभ किया। धान खरीदी का पहला दिन एक ही किसान ने धान बेचा गया । ग्राम कासियाडीह के किसान रामायण सिंह ने 18 क्विंटल धान की बिक्री कर केंद्र में बोहनी की है। किसान का श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस धान खरीदी के शुभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मनोज जगत,चन्द्रभान पोर्ते, दुर्गेश मरावी, हनुमान दास मानिकपुरी, द्वारिका यादव,बलराम कश्यप, शंकर कश्यप,नंदू पटेल सहित अन्य अतिथियों के कर कमलों से किसान के धान को तौलकर बोहनी कराया गया।

- Advertisement -

केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर अमर राठौर ने किसानों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया। केंद्र में टोकन के अलावा ऑनलाइन माध्यम से टोकन काटने के तरीकों के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया। इस अवसर पर किसान के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।।

Share this Article