कोरबा जिला पुलिस के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर चलाया गया जांच अभियान……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग की गयी। इस कड़ी में थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर सख्त कार्यवाही की गयी हैं।

- Advertisement -

जिस पर कोरबा और यातायात पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं और इस वर्ष नवंबर माह तक कुल 563 ओवर स्पीड गाड़ियों पर चलानी कार्यवाही की गई और कुल 6,13,600 समन शुल्क जमा कराया गया।
ज्ञात हो कि वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 थी और इस वर्ष नवंबर माह तक 563 कार्यवाही कर ली गई है जो क़रीबन 354% प्रतिशत की वृद्धि है। इसी प्रकार इंटरसेप्टर वाहन के द्वारा जुलाई माह से नवंबर तक कुल 243 वाहनो पर कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग कर गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गयी। लगातार हो रही दुर्घटना में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों की जांच कर उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही मादक द्रव्य पदार्थो का सेवन कर वाहन चलायें और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे। मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाते हुए हिदायत दी गयी।

Share this Article