NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के कोरबा-कटघोरा मार्ग पर दोपहर लगभग 1 बजे जानलेवा हादसा घटित हो गया।
जानकारी के अनुसार कटघोरा से कोरबा की ओर आ रहे और कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे कार एवं बाइक के मध्य जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा हैं की हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के संपर्क में आकर और भी अन्य वाहन क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा हैं। उक्त दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु होने की खबर है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उक्त घटित दुर्घटना में कार चालक व सवार को भी चोट आने की सूचना दी जा रही है।
- Advertisement -
कार व मोटरसाइकिल के मध्य हुए जानलेवा हादसे की जानकारी बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की।

