समूह में बटे हाथियों ने पीडिया में तोड़े सोलर प्लेट-रौंदी फसल….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  वन मंडल कोरबा के करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां सक्रिय 50 हाथियों का दल अब दो समूह में बंट गया है, एक में 28 तथा दूसरे में 22 हाथी है। 28 हाथियों वाला समूह रेंज के सूई आरा जंगल में विचरण कर रहा है, जबकि 22 हाथी पीडिया क्षेत्र में मंडरा रहे हैं।

- Advertisement -

पीडिया में मौजूद हाथियों ने उत्पात मचाते हुए एक ग्रामीण के खेत में लगे सोलर प्लेट को तोड़ दिया, वहीं कई ग्रामीणें के खेत में तैयार फसल को रौंदने के साथ उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। हाथियों के समूह में बट जाने से खतरा और भी बढ़ गया है। हाथियों की निगरानी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में हाथियों द्वारा पीडिया में किये गए नुकसानी की जानकारी मिलने पर वन विभाग अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आंकलन करने में जुट गए।

हाथियों की मौजूदगी वाले सूईआरा, पीडिया सहित आसपास के ग्रामो में मुनादी करायी जा रही है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथी घूम रहे हैं अतः सावधानी बरतते हुए उनसे दूरी बनाए रखें। हाथियों को देखने की चेस्टा ना करें। जंगल जाने से भी बचें। इस बीच कुदमुरा रेंज के गुरमा में मौजूद 12 हाथियों का दल अब कलटी टिकरा पहुंच गया है। हाथियों के इस दल ने भी जमकर उत्पात मचाते हुए 10 ग्रामीणों की धान फसल को तहस-नहस कर दिया है, जिससे संबंधितों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कलमी टिकरा क्षेत्र में हाथियों के आने से ग्रामीण दहशत में है, वहीं वन विभाग इसकी निगरानी में जुट गया है। उधर कटघोरा वन मंडल में सक्रिय 49 हाथियों का दल अभी भी कोरबा व कोरिया जिले के सीमा पर डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों का यह दल कभी कोरबा जिले के ग्राम में पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो कभी कोरिया जिले के ग्रामो में उत्पात मचाते हैं।

Share this Article