NOW HINDUSTAN. Korba. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे हमले के विरोध में विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच के बैनर तले कोरबा के निहारिका क्षेत्र के नेताजी सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था.। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियो ने संबोधित किया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले का विरोध किया। जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई ।
- Advertisement -
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति रक्षा मंच के लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता कायम रहनी चाहिए। भारत सरकार वहां हो रहे अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले को लेकर वहां की सरकार पर दबाव बनाए और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए । संगठन के पदाधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठनों के माध्यम से बांग्लादेश सरकार को कटघरे में खड़ा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। कहा कि वहां अल्पसंख्यकों पर हिंसा सरकार की सह पर हो रहे हैं। इसके लिए बांग्लादेश की सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के ध्यान भी इस और खींचने के लिए कदम उठाने की मांग की गई । साथी ही सनातनी रक्षा मंच ने अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की जांच के लिए निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कमेटी बनाने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रक्षा मंच के सदस्यों ने कहा कि भारत विभिन्न धर्म और संस्कृतियों का संगम स्थल है अलग-अलग धर्म और संप्रदाय के लोग भारत में निवास करते हैं बांग्लादेश भी हमारे इतिहास और संस्कृति का एक हिस्सा रखा है वह भी हिंदू बौद्ध , जैन , क्रिश्चियन समाज के लोग रहते हैं । वर्तमान में लोगों पर हमले हो रहे हैं। उनकी संपत्तियों को लूटा जा रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों पर एक तरफा कार्रवाई की जा रही है । इससे भारत में रहने वाले लोगों को ठेस पहुंच रहा है। संगठन ने कहा कि हाल ही में ढाका इस्कॉन मंदिर से जुड़े धार्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश की सरकार ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है । इसके पहले भी बांग्लादेश में कई प्रकार की हिंदू विरोधी गतिविधियां हुई है। वहां का बहुसंख्यक समुदाय अल्पसंख्यक को निशाना बना रहा है । उन पर हमला कर रहा है । इससे बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। मांगों के समर्थन में ल आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद सनातन संस्कृति रक्षा मंच की ओर से जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया । इसमें बांग्लादेश की ताजा राजनीतिक परिदृश्य का जिक्र किया गया और भारत सरकार से दखल देने की मांग की गई है ।
प्रदर्शन के दौरान जुड़ावन सिंह ठाकुर, हितानन्द अग्रवाल , अशोक चवलानी, अशोक शर्मा, योगेश जैन , सहित बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए ।

