आउटसोर्सिंग कंपनी में 50 फीसदी आरक्षण की मांग को ले कोल इंडिया चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन , चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba.  एसईसीएल के द्वारा स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा का आरोप लगा उसके विरोध में कोरबा प्रवास पर आये कोल इंडिया के चेयरमैन पी.एम. प्रसाद को युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन दास के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें आउटसोर्सिंग कंपनी में उक्त क्षेत्र अंतर्गत आसपास के 25 किलोमीटर दायरे के स्थानीय बेरोजग़ारों को नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण निर्धारित करके खुली भर्ती से नौकरी देने मांग की गयी है। सिविल ठेका कार्यों व डियो में 25 फीसदी कार्यों को आरक्षित किया जाने की माँग करते हुए पत्र सौंपा है, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

- Advertisement -

इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन दास ने कहा कि कुसमुंडा, गेवरा, दीपका खदान के द्वारा प्रतिवर्ष सैकड़ों लोगों की भर्ती ली जाती है। जो या तो बाहरी होते है या फिर भू-विस्थापित, इसके अलावा एक तबका और होता है वो है स्थानीय युवा बेरोजगारों का इनको भी तो इनका हक मिलना चाहिए। इसी तारतम्य में खदानों के आस पास के 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय युवा बेरोजग़ार युवकों के लिए खुली भर्ती आयोजित करते हुए 50 फीसदी पद व कोयला उठान सहित सिविल कार्यों में 25 फीसदी आरक्षण लागू करते हुए युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाना चाहिए। माँग को लेकर कोल इंडिया के चेयरमैन को पत्र सौंपते हुए उचित कार्यवाही की माँग की गई है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित कँवर, आशीष मित्तल, नीरज बंजारे, यशवर्धन सिंह सहित अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

Share this Article