कोरबा में राखड़ परिवहन बनते जा रहा है नासूर,लोगों का विरोध अब सड़कों पर…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा में विभिन्न प्लांट से निकलने वाले राख का परिवहन अब लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है, इसका विरोध अब जनमानस सड़क पर उतरकर कर रहा है ताजा मामला कोरबा बायपास मार्ग के नकटीखार के समीप का है जहां के ग्रामीणों ने बीती रात से ही मार्ग में चक्का जाम कर दिया है,

- Advertisement -

ग्रामीणों ने कहा कि हम सब का जीवन संकट में है और राख का परिवहन करने वालों ने अब तो हद कर दी है । कही पर भी राखड़ को डंप किया जा रहा है । वही बिना ढके परिवहन से राख सड़को पर फैल रहा है । इसलिए विरोध स्वरूप हमें यह कदम उठाते हुए चक्का जाम कर दिया है,

आपको बता दे कि पर्यावरण विभाग के द्वारा कुछ दिन पूर्व वही इस मार्ग में दो दिनों के लिए राख परिवहन करने वालों वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था एवं विभिन्न विद्युत संयंत्र को नोटिस जारी किया गया था परंतु परिवहन में लगे ट्रांसपोर्ट कंपनियों को इसकी कोई भी फिक्र नहीं है और वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं,प्रशासन के द्वारा जल्दी इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति विस्फोटक हो सकती है,

राख के मुद्दे को भूले स्थानीय जनप्रतिनिधि

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में राख से होने वाला प्रदूषण एक प्रमुख मुद्दा बना था । एवं तत्कालीन विपक्षी पार्टी द्वारा इस मामले को प्रमुखता से लोगों के समक्ष रखा गया था एवं चुनाव जीतने पर इसका निपटारण करने की बात कही गई थी । परंतु विधानसभा चुनाव हुए 1 साल हो गए हैं लेकिन राख से होने वाली समस्या प्रतिदिन विकराल रूप धारण करते जा रही है, वही विपक्ष भी राख को लेकर चुप है। सब मिली भगत दिखाई दे रहा है।

समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी है,राखड़ डस्ट से परेशान ग्राम पंचायत नकटीखार के ग्रामीणों ने राखड़ परिवहन मे लगे गाड़ियों का आवागमन ठप किया हुआ है और अन्य वाहनों को जाने दिया जा रहा है ।

Share this Article