19 वर्षीय आईटीआई के छात्र ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला की समाप्त ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छोटी सी बात और दबाव को आज का युवा झेल नही पाता है । और आत्मघाती कदम उठा लेता है । ऐसा ही एक मामला गेवरा बस्ती से सामने आया है  कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती में निवास करने वाला शशांक सिंह तंवर पिता जगदीश सिंह तंवर उम्र लगभग 19 वर्ष जो कि कोरबा आई टी आई रामपुर महाविद्यालय का छात्र था, बीते बुधवार को महाविद्यालय से घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में गया और कमरे में छत पर लगे लोहे की पाइप में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। पत्नी और अपने एक और बेटे को पहले ही खो चुके पिता का अंतिम सहारा भी इस घटना के बाद खो गया।

- Advertisement -

घटना की सूचना और कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतक ने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसका पता नहीं चल सका है,वहीं पुलिस ने मृतक के मोबाइल सहित अन्य सामान जप्त कर जांच में जुटी गई है।

Share this Article