यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पाम मॉल के सामने से हटाया खड़े वाहनों को-अज्ञात वाहन जब्त……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा नगर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पाम मॉल के सामने सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिस ने हटा दिया है, साथ ही अज्ञात वाहनों को जब्त भी किया गया है। इसके अलावा, वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही भी की गई है।

- Advertisement -

इस कार्यवाही के पीछे का कारण यह है कि कोरबा नगर की मेन सड़क पर खड़े वाहनों के कारण दुकानदारों और आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती थी।

पुलिस ने इस कार्यवाही के माध्यम से अंचलवासियो को यह संदेश दिया गया है कि वह यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए किसी भी तरह की कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटेगी। लोगों का कहना है कि पुलिस इसी तरह समय-समय पर वाहनों पर कार्यवाही करे तो आवागमन सुलभ हो जाएगा।

Share this Article