NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले में हुआ डीएमएफ घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बता दें कि ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू और माया वारियर के बेहद करीबी डीएमएफ वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि, डीएमएफ ठेका दिलाने के नाम पर दूसरे ठेकेदारों से करीब 11 से 12 करोड़ रुपए निलंबित आईएएस रानू साहू और उसकी करीबी माया वारियर को दिए हैं।
जानकारी के अनुसार उस पर भी खुद 7 से 8 करोड़ रुपए कमाने का भी आरोप है। बता दें कि, मनोज कुमार द्विवेदी उदगम सेवा समिति नाम से एनजीओ का संचालन करता है। डीएमएफ घोटाला मामले में पहले ही माया वारियर को ईडी गिरफ्तार कर चुकी है तो वहीं अब PMLA 50 के तहत मनोज को तीसरी बार ऑफिस बुलाकर ईडी ने गिरफ्तार किया है। कथित आरोपी मनोज कुमार द्विवेदी को ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेशकर 4 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर पूछताछ करेगी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है डीएमएफ जो खदान प्रभावितों के हितों में खर्च होना चाहिए। लेकिन, इस फंड में खुला खेल फर्रुखाबादी चली है।

