ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदे गए 18 बटनदार चाकू जब्त , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कार्यवाही…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान के पर्यवेक्षण में एक प्रभावी कार्यवाही की गयी है। इस अभियान का संचालन नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के नेतृत्व में किया गया। इस अभियान के तहत कोरबा जिले के नागरिकों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजान और फ्लिपकार्ट से पिछले एक वर्ष में खरीदे गए 18 बटनदार चाकू जब्त किए गए हैं।

- Advertisement -

चाकूबाजी और अपराध रोकथाम के उद्देश्य से उठाया गया हैं कदम

पुलिस सूत्रों ने बताया हैं की यह पहल “प्रिवेंटिव पुलिसिंग” के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य चाकूबाजी की घटनाओं को रोकना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और गंभीर अपराधों जैसे शारीरिक हमले को रोकना है। बटनदार चाकू जैसे घातक हथियार अकसर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे आम जनता की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

जनता की भागीदारी और जागरूकता

पुलिस ने यह भी बताया हैं की कोरबा पुलिस के इस अभियान में जनता का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया। सभी नागरिक जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म से बटनदार चाकू खरीदे थे। उन्होंने पुलिस के आह्वान पर स्वेच्छा से उन्हें जमा किया। यह सामुदायिक पुलिसिंग की एक उत्कृष्ट मिसाल है, जहां नागरिकों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ दिया।

कानून-व्यवस्था के लिए कोरबा पुलिस का संकल्प

कोरबा पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार के अवैध या खतरनाक हथियार खरीदने से बचें और समाज में शांति व सुरक्षा बनाए रखने में योगदान दें। इस अभियान के तहत मिली सफलता भविष्य में भी इस तरह की प्रिवेंटिव पुलिसिंग के लिए प्रेरणा बनेगी।
पुलिस ने यह भी कहा हैं की कोरबा जिला पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के प्रयास से न केवल अपराध पर लगाम लगेगी, बल्कि नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोरबा पुलिस की ओर से कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और जनता से अपील करी हैं की वो ऐसी वस्तुए न खरीदे जिनका अवैध और अपराध में इस्तमाल हो सकता है।

Share this Article