मधुमक्खियों ने राहगीरों पर किया हमला-लगभग आधा दर्जन लोग घायल-2 की हालत गंभीर , लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. अंचल के दादर खुर्द तिवारी चाल क्षेत्र के पास मधुमक्खियों ने राहगीरों और मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब 15 मिनट बाद जब मधुमक्खियां शांत हुईं तो लोगों ने राहत की सांस ली। मधुमक्खियों के हमले में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार जशपुर निवासी बिरसाय अपने साथी द्वारिका प्रसाद के साथ दादर खुर्द में किराए के मकान में रहता है। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। ठेकेदार ने इन्हें गड्डा खोदने का काम दिया था, जिसके लिए दोनों मजदूर जगह देखने जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे तिवारी चाल के पास पहुंचे तो लोग भागते नजर आए। इससे पहले कि बिरसिंह और द्वारिका कुछ समझ पाते, मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। जब उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो वे मौके पर ही बैठ गए। थोड़ी देर बाद मधुमक्खियां शांत हो गईं। इस बीच मधुमक्खियों के हमले से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लगभग आधा दर्जन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

Share this Article