NOW HINDUSTAN. जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में घंटाघर चौक के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने संविधान रक्षक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद योजना महंत ने कहा कि भाजपा की नफरत में डूबी बयान बाजी भारत के सामाजिक ताने बाने के लिए गंभीर खतरा है। इस नफरत को दूर करने एकमात्र विकल्प हमारे संविधान के निहित संदेश है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि देश में दो विचारधाराए हैं एक जो संविधान की रक्षा करती है तथा समानता और एकता की बात करती है जोड़ने की बात करती है और दूसरी विचारधारा संविधान को नष्ट करने की बात कर रही है। संविधान को कमजोर बनाने के लिए सतत प्रत्याशील है। के के ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डॉक्टर बी आर अंबेडकर , महात्मा गांधी और भारत के लोगों के संविधान को नष्ट करने या कमजोर करने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी ।
- Advertisement -
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि एक और हमारी कांग्रेस पार्टी देश में मोहब्बत और भाईचारे की बात करती है वहीं दूसरी ओर हमारा ही देश में हमारे अपनों के बीच नफरत फैलाने की बात करती है ।
पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सभापति श्याम सुंदर सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, सुरेश सहगल, उषा तिवारी , ए डी जोशी, पुष्पा पत्रे, प्रदीप पुराणे , नारायण कुर्रे , गजानन साहू , रवि खूंटे, एचडी मानिकपुरी , मुकेश राठौर, नाथूराम यादव, राजेंद्र सिंह ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम की शुरुआत में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौड़ ने किया तथा आभार प्रदर्शन महापौर राज किशोर प्रसाद ने किया।

