NOW HINDUSTAN korba. मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक गरियामयी कार्यक्रम में गौ विज्ञान परीक्षा हेतु संदर्भ ग्रंथ “गाय धर्म और विज्ञान” का वैदिक पद्धति से पूजन कर ग्रन्थ का विमोचन किया।इस अवसर पर ग्रंथ की संपादक श्रीमती शताब्दी सुबोध पांडेय ने इस ग्रंथ की विशेषता के बारे में मुख्यमंत्री जी को बताते हुए कहा कि इस संदर्भ ग्रंथ में गाय की उत्पत्ति, गौ महिमा, गौभक्ति, गौ सेवा पर विषयों के साथ गौ आधारित खेती,ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव रोकने में गाय की भूमिका, सतत विकास लक्ष्यांकों की पूर्ति के लिए गाय का महत्व,जैसे विषयों को सम्मिलित किया गया है।श्रीमती शताब्दी ने आगे कहा कि गौ माता के संरक्षण, संवर्धन के विभिन्न विषयों को स्पर्श करते हुए सामग्री एकत्र की गई। विद्यार्थियों की दृष्टि से सरल भाषा में कुछ कथाओं के माध्यम से विषय प्रस्तुत किया गया है।
- Advertisement -
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रंथ के संपूर्ण संपादक मंडल को बधाई दी एवं अपने उद्बोधन में कहा कि जब गाय दूध नहीं देती तब उसे सड़कों पर छोड़ देना गलत है। प्रत्येक गौ सेवक को इस ग्रंथ के साथ घर घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने गौ धाम की योजना पर भी प्रकाश डाला।गौ विज्ञान परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी ने परीक्षा के आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि 4 जनवरी को होने वाली इस परीक्षा में पूरे प्रांत से लगभग सवा लाख बच्चे सम्मिलित होंगे।हमारे इस छोटे से प्रयास से हम प्रदेश के सवा लाख परिवारों में अपना विषय पहुंचाने जा रहे हैं। यदि ये सभी परिवार इस अभियान के चलते गौव्रती हो जाते है तो न सिर्फ सड़कों में घूम रही गौवंश को आसरा मिलेगा अपितु प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर क्रांतिकारी अभियान प्रारंभ होगा जिसमें प्रदेश का युवा वर्ग सहभागी होगा।
इस ग्रंथ हेतु सामग्री संकलन एवं लेखन में प्रेरणा श्रोत रहे अजीत महापात्रा , राघवन जी, शंकरलाल जी। जिन महानुभावों का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ उनमें डॉ वल्लभ भाई कथिरिया,डॉ हितेश जानी , हेम शर्मा प्रमुख हैं।
*गाय धर्म और विज्ञान* संदर्भ ग्रंथ के संपादक मंडल सदस्य आत्मबोध अग्रवाल ,डॉ .पी एल चौधरी, डॉ गजेन्द्र चंद्राकर, डॉ अमित पांडेय, भगवाताचार्य पंडित मनोज पांडेय ,प्रांत गौ सेवा संयोजक, ईरनना सपारे,सह संयोजक जितेंद्र साहू,प्रांत गौ विज्ञान परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी,सह प्रमुख मनोज पांडेय,मनोज गुप्ता सहित जिले एवं विभाग के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

