प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसंबर को रहेंगे कोरबा के अल्प प्रवास पर , सीएसईबी मैदान में होगी सभा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी 12 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा के प्रवास पर रहेंगे, हालांकि उनके आगमन की पुष्ट जानकारी प्रशासनिक तौर पर प्रसारित नहीं की गयी हैं। किंतु राजनैतिक हलकों से छनकर आ रही जानकारी के अनुसार वे छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के कोरबा-पूर्व स्थित सीएसईबी मैदान में आमसभा को संबोधन देंगे। यह भी पता चला हैं कि कोरबा प्रवास के दौरान वे आमजनो को लगभग सवा सौ करोड़ के विकास कार्यो की सौगात देंगे।

- Advertisement -

उनके आगमन की जानकारी से अंचलवासियो में भारी उत्साह व्याप्त हो गया हैं। प्रदेश की महिला शक्ति को घोषणा के अनुसार निरंतर मिल रही सौगात से उनमे अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा हैं।
आसन्न निकाय चुनाव की अधिकृत घोषणा से पूर्व उनका यह प्रवास आंकलनकर्ताओ में विशेष उमंग भर रहा हैं। उनके सहज, सरल, आत्मिक संपर्क स्वभाव से कोर्बावासी भी बहुत प्रभावित हैं। तीव्र गति से समयबद्धता के साथ विकसित हो रही विकास योजनाओ ने अपने किस्म का एक विशेष वातावरण निर्मित कर दिया हैं।
जानकारी के अनुसार सीएसईबी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए वे जनता को सुसाशन के एक साल की उपलब्धि की जानकारी भी देंगे।

Share this Article