आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में अमर शहीद श्री वीर नारायण सिंह के शहादत को किया गया याद ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में अमर शहीद श्री वीर नारायण सिंह के  शहादत दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के अतिथि संरक्षक  मोहन सिंह प्रधान , अध्यक्ष शिव नारायण सिंह कंवर,  महासचिव एमपी सिंह तंवर एवं संगठन प्रमुख रमेश सिरका एवं हेरंभ शरण सिंह  के आतिथ्य में बड़े गौरवशाली ढंग से मनाया गया प्रारंभिक क्षणों में कार्यक्रम के शुरुआत में संरक्षक मोहन सिंह प्रधान के द्वारा अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के पहले चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
तत्पश्चा संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने अपने संबोधन में बड़े विस्तार से अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी की जीवनी एवं उनके शहादत पर प्रकाश डाला साथ ही महासचिव एमपी सिंह तंवर  ने भी अपनी बात रखी ।

- Advertisement -

अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवनारायण कंवर के द्वारा अपने उद्बोधन पश्चात कार्यक्रम की समापन की घोषणा की उपरोक्त अवसर पर सुनीता सिरका सहित शक्तिपीठ के समस्त पदाधिकारी कोर ग्रुप के सदस्य एवं सामाजिक बन्धुओं के साथ-साथ सर्व समाज के भी पदाधिकारी एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।

Share this Article