NOW HINDUSTAN. कोरबा नगर विधायक, प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 18 दिसंबर को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया।
जानकारी के अनुसार जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर कोरबा सतनामी कल्याण समाज के अध्यक्ष यू. आर. महिलांगे भी उपस्थित थे। मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कोरबा सतनामी कल्याण समाज के अध्यक्ष यू. आर. महिलांगे के साथ सौजन्य भेंट कर टी.पी. नगर स्थित सतनाम प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने निमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री साय ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने का आश्वासन दिया।
- Advertisement -

