ब्रेकिंग न्यूज़ युवा कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास , तहसीदार को सौपा ज्ञापन…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. गुरुवार को मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास के दौरान युवा कांग्रेस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पाम माल के सामने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास किया ।  जिसे पुलिस प्रशासन ने समय रहते करते हुए रोक दिया।  युवा कांग्रेस ने विरोध करते हुए तहसीलदार को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा।

ग्रामीण युवा कांग्रेस महामंत्री मधुसूदन दास के साथ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।  मधुसुदन ने बताया कि मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का कार्य किया गया जिसे पुलिस ने रोक दिया साथ ही  बांकी मोंगरा क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया है ।

Share This Article