जिले के अल्प प्रवास के दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की कई घोषणाएं…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  अपने कोरबा अल्प प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा विधायक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मांग पर कुछ महत्वपूर्ण विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान करते हुए इसकी घोषणा मंच से की।

- Advertisement -

जिसके अंतर्गत सर्वमंगला हसदेव नदी में रपटा निर्माण की घोषणा, पुरानी बस्ती रानी रोड में एप्रोच रोड निर्माण की घोषणा, कोरबा मुख्यालय में नया सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा, झगरहा में माध्यमिक शाला का उच्चतर शाला में उन्नयन की घोषणा, कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो के लिए 23 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा आदि सम्मिलित हैं।

अपने विशेष आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा के लिए सौगातों के पिटारे खोल दिए। उनसे जो भी मांगा, कोरबा की जनता को खुले हाथों से भेंट देकर ही विदाई ली। इनमें ऐसी अनेक मांगे थी, जिन्हें लेकर जिला प्रशासन एवं मंत्री लखन लाल देवांगन के समक्ष आग्रह किया गया था। इन मांगों को लेकर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, पार्षद दिनेश सोनी और व्यापारियों ने भी मिलकर पत्र दिया था।

Share this Article