NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिव्यांग छात्रा हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिर गयी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा कोरबा जिले की रहने वाली थी। उसने बिलासपुर के तिफरा स्थित हॉस्टल में 2 महीने पहले ही दाखिला लिया था। वह वहा कम्प्यूटर कोर्स कर रही थी। घटना के समय छात्रा वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। केयर टेकर ने छत पर उसे जाते देखा। उसके साथ एक अन्य छात्रा ने भी उसे छत पर देखा।
बताया जा रहा हैं की इस दौरान उसे गिरते देखकर केयर टेकर और एक अन्य छात्रा दौड़कर मौके पर पहुंचे, परंतु तब तक वह जमीन पर गिरी पड़ी थी। सभी आवाज सुनकर नीचे पहुंचे। छात्रा सिर के बल पड़ी थी। सिर और नाक से बहुत ज्यादा खून बह गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
- Advertisement -
छात्रा की बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल से उसे जानकारी मिली कि वह सुबह छत पर बैठकर धूप ताप रही थी। इसी दौरान वो छत से गिर गई, जिससे वह नीचे लहूलुहान हालत में मिली। छात्रावास के कर्मचारी उसे सिम्स में भर्ती कराए हैं, उसे मामूली चोटें आई है। उसने बताया कि प्रबंधन ने उन्हें बार-बार गुमराह किया। पहले सीढ़ी से गिरने से चोट लगने की बात कही, फिर छज्जे से गिरने का बताया गया। जब वह अस्पताल पहुंची, तब सही जानकारी देने वाला कोई नहीं था। अस्पताल में उसे अपनी बहन की मृत होने की जानकारी दी गयी।

