हरदीबाजार क्षेत्र के एनसीसी कैडेटों को मिला फायरिंग का प्रशिक्षण , 35 कैडेटों ने लिया इसमें भाग…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र हरदीबाजार के एनसीसी कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 1 सीजी एनसीसी बटालियन कोरबा द्वारा आयोजित किया गया था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिखा शर्मा के मार्गदर्शन में फायरिंग रेंज (बेला) बालको में ग्रामीण अंचल के एनसीसी कैडेट ने पहली बार फायरिंग का अभ्यास किया।

- Advertisement -

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सेंथिल कुमार एस ने रेंज पर पहुंचकर फायरिंग कैडेटों को निशानेबाजी के गुर सिखाए और कैडेटों को प्रोत्साहित किया। फायरिंग ऑफिसर प्रथम अधिकारी कुलवंत तिर्की ने बताया कि कमान अधिकारी के मार्गदर्शन में बेला के रेंज में एनसीसी कैडेटों का फायरिंग प्रैक्टिस कराया गया।
सभी कैडेटों को 0.22 राइफल से 25 मीटर रेंज से फायरिंग कराया गया। फायरिंग के दौरान कैडेटों में अनुशासन के साथ जोश दिखाई पड़ा। शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्याल हरदीबाजार और के.एन. कॉलेज कोरबा के कुल 35 कैडेटों ने फायरिंग में भाग लिया।

Share this Article