30 दिसंबर को बुढ़ादेव पूजा के साथ जिला पंचायत चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के हरदीबाजार में गोंड़वाना भवन बोईदा में आयोजित गोंड़वाना समाज की आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 30 दिसंबर को बुढ़ादेव पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसमें भव्य कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलापटा का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

इसके अलावा, बैठक में यह भी तय किया गया कि गोंड़वाना समाज की ओर से जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 7 से अपना प्रत्याशी उतारा जाएगा। इस पद के लिए चंद्रिका प्रसाद उइके को चुना गया है, जो आदिवासी समाज से नए चेहरे हैं और ग्राम पंचायत झांझ कासियाडीह के लगातार सरपंच बनते आ रहे हैं।

बैठक में सरपंच चंद्रिका उइके, बसंत मरावी, राजकुमार मरावी, मंगल संग्राम, डी.पी. कोराम, मनोज जगत, बलदेव जगत, बलदेव मरावी, वरूण मरावी, उत्तम मरावी, भागवत मरावी, गिलाम पटेल, संतराम पटेल सहित आसपास के लोग उपस्थित रहे।

Share this Article