NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। अब रात के साथ ही दिन में भी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि बदली के भी आसार बने हुए हैं। मौसम साफ होने की वजह से ही ठंड पड़ रही है। पिछले सप्ताह तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास हो रहा था। वनांचल में कोहरा भी छाने लगा है। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के साथ बालको क्षेत्र के वनांचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां दो से तीन डिग्री तक तापमान कम ही रहता है। ठंडी हवा चलने से भी शीतलहर जैसे हालात हो गए हैं।