भाजपा नेताओं ने थियेटर पहुच देखी फिल्म साबरमती रिपोर्ट…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  इन दिनों फिल्म साबरमती रिपोर्ट की पूरे देश में धूम मची हुई है। गुजरात के गोधराकांड पर आधारित इस फिल्म को देश के भाजपा शासित राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है जिसके कारण प्रदेश में इस फिल्म को बड़ी संख्या में लोग देखने थियेटर, मल्टीप्लेक्स, मॉल में देखने पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -

इसी कड़ी में कोरबा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक चावलानी ने भी प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ बिलासपुर के 36 गढ़ मॉल में पहुंचकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म साबरमती रिपोर्ट देख कहा कि इस फिल्म को फिल्म मेकर में अच्छे ढंग से रील में उतारा है और हकीकत से देश दुनिया को अवगत कराया है। श्री चावलानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने इस फिल्म को देखने के लिए उन्हें भी आमंत्रित किया था।

Share this Article