सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जितेंद्र सिंह यादव, परमेश्वर राठौर के कंधो में सितारे लगाए सितारे…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर पदोन्नति देकर जवानों का हौसला बढ़ाया जाता है। उनके कंधो में लगे सितारे उनकी जिम्मेदारियों को बढ़ा देते है। पुलिस विभाग 24 घंटे लोगो की सेवा में समर्पित रहते हैं। घर परिवार से दूर अर्ध रात्रि को भी ड्यूटी करते जवानों को कंधो और बाहों में लगे सितारे उनकी कड़ी मेहनत को बयां करते है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा जिले में पदस्थ लेमरू थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव और पुलिस लाइन में तैनात परमेश्वर राठौर के कंधो में सितारे लगा कर उन्हें पदोन्नति दी। इसके साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कमाना करी। पदोन्नत मिलने से पुलिस अधिकारियों के साथ परिवार में खुशी की लहर है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, दर्री नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक की उपस्थित में सहायक उपनिरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई।

Share this Article