त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को खत्म करने का आरोप कांग्रेस ने दिया धरना…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई आरक्षण व्यवस्था से नाराज कांग्रेस पार्टी द्वारा बुधवार को कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने टीपी नगर चौक में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए आरक्षण में एक भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है । जबकि प्रदेश की आधी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग की है । उन्होंने कहा कि सरकार ने षडयंत्र पूर्वक ओबीसी आरक्षण को लगभग खत्म कर दिया है। जिसके कारण ओबीसी वर्ग से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का अधिकार हनन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण के प्रावधानों में जो षडयंत्र पूर्वक ओबीसी विरोधी परिवर्तन किया गया है उसका परिणाम सामने है। रायपुर जिला पंचायत में 16 में से केवल चार सीट ही ओबीसी के लिए आरक्षित है इसी तरह बिलासपुर जिले में 17 में से केवल एक क्षेत्र ओबीसी महिला की आरक्षित है। ओबीसी पुरुष के लिए 17 में से एक भी सीट आरक्षित नहीं है।

पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों में किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिला एवं जनपद पंचायत में आरक्षण खत्म कर दिया गया है। कांग्रेस नेत्री उषा तिवारी ने बताया कि मैदानी क्षेत्र में अनेक पंचायत ऐसी है जहां पर 90 से 99% आबादी ओबीसी की है लेकिन वहां पर भी ओबीसी के लिए सरपंच का पद आरक्षित नहीं है।  पंचों का आरक्षण भी जनसंख्या के अनुपात में काफी कम है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित ये सभी सीटें सामान्य घोषित हो चुकी है ।

सभा को ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौड़ गजानन साहू ने भी संबोधित किया इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा, महेन्द सिंह चौहान, सतीश कुमार, रवि चंदेल, रेखा त्रिपाठी, शांत मंडावे, गोपाल यादव, अनूप जायसवाल, देवी दयाल सोनी, कृपाराम साहू ,देवी दयाल तिवारी समेत  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this Article