जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित हरित संगम में सम्मानित किये गये पर्यावरण प्रेमी…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने 2022 में ही एक पेड़ राम के नाम अभियान की शुरुआत कर दी थी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति से राम के नाम कम से कम एक पेड़ लगाने का आग्रह किया गया। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने एक मस्जिद परिसर में एक पेड़ लगाया है। उसके बाद अगली वर्ष अभियान का नाम दिया “एक पेड़ देश के नाम” 2023 में।

- Advertisement -

फिर 2024 मे सरकार ने हमारा प्लान ले लिया और प्रधानमंत्री जी ने एक पेड़ मां के नाम से पुरे देश मे अभियान शुरू करा दिया। पौधरोपण में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि होती है साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी बड़ी संख्या मे युवा मिलते हैँ, लोग पेड़ तो लगाते हैं लेकिन उसकी देखभाल करना भूल जाते हैं। ऐसे में उनके द्वारा रोपित पौधा पेड़ बनने से पहले ही अस्तित्व खो देता है।
उपरोक्त बातें विगत दिवस विवेकानंद सदन कोरबा मे आयोजित जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि टीम के हरित संगम कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अक्षय अलकरी ने कही। अक्षय अलकरी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पॉलिथीन हटाओ को लेकर पूरे देश में काम कर रही है। ये तीन काम को करने के लिए हमारे पास साधन क्या हैं, तो इसके लिए हम इसे मूर्त रूप देने में शिक्षण संस्थानों को चुना। प्राथमिक वर्ग की कक्षाओं से लेकर रिसर्चर तक इस काम में सहयोग करने लगे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा व कोरबा वनमंडल के वन मण्डलाधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ में 700 वर्ग किलोमीटर भूमि में वनों की वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ.विशाल उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का काम समाज को दिशा देने वाला है।

संघ परिवार का बड़ा हिस्सा पर्यावरण गतिविधि टीम है जो संपूर्ण समाज को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागृत करने का काम कर रही है। इस मौके पर पर्यावरण गतिविधि के छत्तीसगढ़ प्रान्त संवाद प्रमुख शैलेन्द्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक कैप्टन मुकेश कुमार अदलखा ने किया।

इस कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण के प्रति लगाव रखने वाले, अपने घरों में किचन गार्डन विकसित करने में विशेष रूचि रखने वालों का सम्मानित किया गया। यह सम्मान बालको में 300 दुर्लभ पौधों की नर्सरी तैयार करने वाले अर्जुन श्रीवास, एक पेड़ मां के नाम अभियान में 2100 पौधों की विशाल श्रृंखला लगवाने वाले बसंत बैरागी, डॉ.कमल मजूमदार, एसएस मूर्ति आदि को उल्लेखनीय कार्य के लिए मंच से अतिथियों ने सम्मानित किया।

 

Share this Article