NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले से लगे जिले जांजगीर-चांपा अंतर्गत ग्राम पेंड्री के पास NH-49 पर एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार हादसे में 39 लोग घायल हो गए, जिसमे 13 बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत ग्राम पकरिया से एक मोहल्ले के लोग कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित मड़वारानी माता मंदिर दर्शन के लिए दो वाहनों से जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन कुछ आगे निकल गया, जबकि पीछे आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन चालक ने बताया की रास्ते में अचानक 4-5 बंदर आ गए, जिन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगानी पड़ी। जिससे वाहन लहराने लगा और तीन बार पलटकर सड़क पर गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घायलों का इलाज जारी है।

