कुसमुंडा मेगा परियोजना का निरीक्षण कर सीएमडी जे.पी. द्विवेदी ने उत्पादन वृद्धि पर दिया जोर…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा का 23 फरवरी रविवार को सीएमडी जे.पी. द्विवेदी ने कुसमुंडा मेगा परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न पैच में जाकर उत्पादन, ओबी एवं प्रेषण गतिविधियों का निरीक्षण किया और कोर टीम के साथ चर्चा करते हुए खदान की उत्पादन-उत्पादकता की गहन समीक्षा करी।

- Advertisement -

श्री द्विवेदी ने दैनिक उत्पादन एवं प्रेषण बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उत्पादन में वृद्धि पर जोर दिया और टीम को आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरे में निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना-परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, क्षेत्रीय महाप्रबंधक कुसमुंडा क्षेत्र राजीव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this Article