जिले में दिव्यज्योति के दिव्यांग विद्यार्थियों ने देखी मूवी ‘छावां’-जताया आभार…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. दिव्यज्योति छात्रावास के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए यह एक अद्भुत और हृदयस्पर्शी कार्यक्रम था तब उन्होंने थिएटर में मूवी देखी। समाजसेवी गोपाल मोदी के सहयोग से दिव्य ज्योति छात्रावास के मूक बधिर बच्चों को “छावां” मूवी दिखाने का आयोजन करना एक बहुत ही उदार और सामाजिक रहा।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में लगभग 90 छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया और फिल्म का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने गोपाल मोदी और उनके बेटे तुषार मोदी का पुष्पगुच्छ द्वारा आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के कई सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें रीता क्षेत्रपाल, मोहिंदर कौर, प्रेम अग्रवाल, पारस जैन, संजय अग्रवाल (गुड्डू), और सतनाम मल्होत्रा शामिल थे। यह कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करने में सफल रहा।

Share this Article