टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल एप से स्वयं टोकन प्राप्त करना सीख रहे जिले के किसान, 08 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे प्रशिक्षण शिविर

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

जिले के 55 धान खरीदी केंद्रों में समिति के नोडल अधिकारी, ऑपरेटर एवं प्रबंधक किसानों को दे रहे टोकन प्राप्त करने की जानकारी

कोरबा Now Hindustan धान बेचने के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त करने के लिए विकसित किए गए टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप से जिले के किसान स्वयं टोकन प्राप्त करना सीख रहे है। कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार जिले के 55 धान खरीदी केंद्रों में 08 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसानो को खुद से मोबाइल पर टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ की स्थिति निर्मित नहीं होगी और किसान अपने सुविधा के अनुसार धान बिक्री कर सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित समिति द्वारा भी किसानों को लगातार मोबाइल ऐप के बारे में बताया जा रहा है। शिविर में समिति के नोडल अधिकारी, ऑपरेटर, पटवारी एवं समिति प्रबंधक किसानों को मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है। समितियों में पंजीकृत किसान अपने संबंधित धान खरीदी केंद्रों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस एप के माध्यम से किसानो को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी की सभी नवीनतम जानकारी भी प्राप्त होगी।

Share this Article

You cannot copy content of this page