कलेक्टर श्री झा पैदल चलकर खेत तक पहुंचे और फसल नापी, कटाई, मिसाई और तौल कार्य का भी किया अवलोकन…

Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कलेक्टर संजीव झा ने फसल कटाई कार्य का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम बताती का किया दौरा , किसानों से फसल को लेकर ली जानकारी 

कोरबा NOW HINDUSTAN कलेक्टर संजीव झा ने आज विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत गेराव के आश्रित ग्राम बताती के मोहल्ला कामरान का दौरा किया। यहां गॉव पहुंचते ही कलेक्टर श्री झा ने सड़क से उतरकर पैदल खेत मे पहुंच गए और यहां उन्होंने गांव के किसानों से धान की फसल को देखने के साथ ही फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में भी बीमा कंपनी सहित कृषि विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खेत में लगे धान फसल के 5 बाय 5 वर्ग मीटर के एक निश्चित क्षेत्र में औसत उत्पादन को जानने के लिए किए जा रहे फसल कटाई प्रयोग का भी बारीकी से अवलोकन किया। फसल कटाई उपरांत निश्चित क्षेत्र में उत्पादित धान की मात्रा के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने फसल बीमा के बारे में किसानों को जागरूक करके योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।


इस दौरान कलेक्टर श्री झा ने कहा कि गांव के किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ मिले इसके लिए फसल कटाई का प्रयोग का अवलोकन किया गया है। कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड से रेंडमली प्राप्त जानकारी के आधार पर क्रॉप कटिंग मॉनिटरिंग व एक्सपेरिमेंट कार्य का अवलोकन किया गया है। उन्होंने खेत मे तैयार फसल की स्थिति और उनमें किसी किस्म की बीमारी तो नहीं है इस संबंध में भी किसानों से जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने गांव के किसान श्री रामलाल के खेत मे पहुंचकर फसल कटाई प्रयोग के लिए धान क्षेत्र की मापी, धान कटाई, मिसाई और तौल प्रशिक्षण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही किसानों के अलावा मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में फसल उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसान राम लाल से पूछा कि इस बार उसने धान के कौन से किस्म की पैदावार की है और कितने रकबा में फसल लगाई है। इस पर कृषक ने सिल्फ़ी किस्म के देसी धान की खेती करने की जानकारी दी। खेतों में अब फसल की कटाई के साथ ही धान की खरीदी भी शुरू हो गई है। इस संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम  विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ  नूतन कंवर, एसडीएम  सीमा पात्रे, तहसीलदार मुकेश देवांगन, उप संचालक कृषि  अनिल शुक्ला सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, किसान मित्र व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

फौती, नामांतरण के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण .

बताती प्रवास के दौरान गांव के किसान रामलाल ने कलेक्टर के समक्ष समस्या रखी कि उसके पिता सोनसाय के मृत्यु के पश्चात जमीन उसके भाई गोरेलाल के नाम हो गई थी। लेकिन उसके भाई की भी मृत्यु के पश्चात फौती नहीं कट पाया है जिसके कारण जमीन उसके नाम नहीं हो पा रही है। इससे कई परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर संजीव झा ने मौके पर उपस्थित पटवारी और अन्य अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली और जल्द से जल्द फौती व नामांतरण के लिए कहा। कलेक्टर ने गांव में अन्य इस तरह के लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा करने कहा। इसी तरह एक ग्रामीण ने जाति प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्या से अवगत कराया जिसके निराकरण के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए।

गांव के लोगों ने स्कूल के लिए दूसरे शिक्षक की नियुक्ति की मांग की – कलेक्टर ने दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान गांव की महिलाओं ने कलेक्टर से मांग की कि उनके यहां स्थिति स्कूल के लिए महिला शिक्षिका या फिर अन्य शिक्षक की नियुक्ति की जाए। वर्तमान में पदस्थ शिक्षक के संबंध में ग्रामीणों ने शिकायतें कलेक्टर की समझ रखी। ग्रामीणों की इस मांग पर कलेक्टर  संजीव झा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव की स्कूल में किसी अन्य शिक्षक की पदस्थापना जल्द की जाए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article