टोकन तुम्हर हाथ एप अब गूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध,जिले में अब तक एक हजार 791 क्विंटल धान की हुई खरीदी,दस नवंबर के लिए 50 टोकन जारी, एक हजार 540 क्विंटल धान की होगी खरीदी…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक एक हजार 791 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। सहकारी समिति करतला के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र केरवाद्वारी के 17 किसानों के धान रकबा शून्य दिखाने की समस्या का समाधान कर लिया गया है। कलेक्टर कोरबा संजीव झा के निर्देश पश्चात अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरदावरी प्राप्त कर तत्काल तहसील मॉड्यूल में सुधार करा लिया है। सुधार होने के पश्चात किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी। रकबा में सुधार होने के पश्चात खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसान कार्तिक राम ने कहा कि कलेक्टर को रकबा शुन्य दिखाने की समस्या से अवगत कराने के पश्चात सभी किसानों का तकनीकी त्रुटि को दूर कर पोर्टल में आवश्यक सुधार कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। धान खरीदी केंद्र सुमेधा में धान बेचने आए किसान  मिलसाय ने 6 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने समिति में किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से संतुष्टि दिखाई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सहूलियत के लिए समिति और मोबाइल एप्प टोकन तुम्हर हाथ द्वारा टोकन जारी किया जा रहा है। यह मोबाइल ऐप अब गूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध हो गया है। कृषक गण आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 10 नवंबर के लिए 50 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें 27 टोकन समिति द्वारा और 23 टोकन मोबाइल एप के द्वारा जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से एक हजार 540 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। गुरुवार को धान खरीदी केन्द्र पाली में 08, नुनेरा में 4, चैतमा में दो, पोड़ी में सात, हरदी बाजार में एक, बरपाली में एक, केरवाद्वारी में तीन, रामपुर में एक, कटघोरा में पांच, छुरीकला, सुमेधा एवं कोरबी पोड़ी में एक एक, पसान में 3, भैसमा, कोथारी, तुमान और कोरबी पाली में एक-एक तथा निरधि धान खरीदी केंद्र में 8 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

नगर पालिक निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद भी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान खरीदी को लेकर जानकारी ली

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article