जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन…. विधिक सहायता एवं विधिक जानकारी पहुंचाने का प्रयास…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण तथा हक हमारा भी तो है अभियान दिनांक 01/11/2022 से 13/11/2022  के संपूर्ण राज्य भर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 31 अक्टूबर को  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण(नालसा) नई दिल्ली के कार्यपालक अध्यक्ष तथा नामित माननीय मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली डिवाइस चंद्र जून के द्वारा वर्चुअल मोड में किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अभियान के सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल के द्वारा समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, सचिव, फैमिली कोर्ट जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देश जारी किए गए। 13 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें विभिन्न प्रकार के रैली,प्रतियोगिता, कार्यशाला, नेशनल लोक अदालत का भी आयोजन किया गया।

इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो जिला एवं सत्र न्यायालय से प्रारंभ होकर कोसा बाड़ी चौक से आईटीआई चौक होते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। रैली में बड़ी संख्या में एनसीसी के कैडेट, स्काउट गाइड ,विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को विधिक सहायता एवं विधिक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article