धान खरीदी महाभियान: जिले में अब तक 25 हजार 272 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी,जिले के किसानों ने अब तक 5 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक का धान बेचा…

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

खरीदी केंद्रों से धान के उठाव में आई तेजी, 8 हजार 710 क्विंटल धान का हो चुका है उठाव

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

21 नवंबर के लिए 238 टोकन जारी, 9 हजार 474 क्विंटल 40 किलो धान की होगी खरीदी

कोरबा NOW HINDUSTAN  जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 25 हजार 272 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें 25 हजार 174 क्विंटल मोटा और 98 क्विंटल 40 किलो सरना शामिल है। वहीं 21 नवंबर के लिए 238 टोकन जारी किए गए हैं। इसके माध्यम से 9 हजार 474 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के साथ खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी शुरू हो चुका है। जिसमे अब तेजी आ गई है। खरीदी केंद्रों से 8 हजार 710 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिले के किसान अब तक 5 करोड़ 15 लाख 55 हजार 696 रुपए का धान समितियों में बेच चुके है। शासन द्वारा खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट है। साथ ही टोकन लेने के लिए टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप से भी किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव की गति भी तेज होने लगी है। अब तक जिले के धान उपार्जन केंद्रों में कुल 25 हजार 272 हजार क्विंटल 40 किलो धान की आवक हुई है। जिसमे से 8 हजार 710 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। आगामी दिनों में धान खरीदी में तेजी के साथ धान के उठाव में भी और तेजी आएगी। जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी 21 नवंबर को धान खरीदी के लिए 238 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें समिति के माध्यम से 130 और मोबाईल ऐप से 108 टोकन जारी किए गए है। जारी टोकन के माध्यम से 9 हजार 474 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी की जाएगी। 21 नवंबर के लिए जारी टोकन में धान खरीदी केन्द्र तुमान में आठ, कटघोरा में तेरह ,जवाली-रंजना में एक, पाली में बारह,भिलाई बाजार में तीन,कोरबी(पाली) में आठ,बरपाली (कोरबा) में आठ, सोहागपुर, कराइनारा में एक,कनकी में दो, नवापारा बेहरचुआं में तीन,चिकनिपाली लबेद में सात,पोड़ी में पांच, बरपाली में दो,कोथारी में नो, जटगा तुमान में दो,हरदी बाजार में ग्यारह,रामपुर में सोलह,कोरबी-पोड़ी उपरोड़ा में बारह,करतला में तीन, फारसवानी में दो,छुरीकला पांच,पसान तीन,पाली नुनेरा दो, सिरमिना सात, जवाली पांच, पोड़ीउपरोड़ा तीन, बिंझरा आठ, भैसमा छः, कोरकोमा तीन, उत्तरदा तीन,जटगा दो, निरधि में सत्रह, हरदी बाजार नोनबिर्रा पांच,अखरपाली दो, करतला केराद्वारी तीन, पसान लेंगा के लिए छः, लाफा के लिए चार,चिकनिपाली के लिए दो, चैतमा के लिए 16, छुरीकला-सुमेधा में दो, नवापारा के लिए नो और कुल्हरिया खरीदी केंद्र में चार टोकन जारी किए गए है। इस तरह 21 नवंबर को 42 खरीदी केंद्रों के लिए कुल 238 टोकन पर 9 हजार 474 क्विंटल 40 किलो धान खरीदी होगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article