कौन बनेगा करोड़पति – 14वे सीजन में कोरबा छत्तीसगढ़ के कंटेस्टेंट चंद्रशेखर चौरसिया ने अमिताभ बच्चन के प्रश्नो का दिया जवाब…

Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘कौन बनेगा करोड़पति – सीज़न 14’ में इस प्ले अलॉन्ग शुक्रवार को हॉटसीट पर होंगे कोरबा, छत्तीसगढ़ के कंटेस्टेंट चंद्रशेखर चौरसिया सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे 30 वर्षीय चंद्रशेखर बड़े अचूक ढंग से यह गेम खेलते नजर आएंगे। वो श्री अमिताभ बच्चन को एक खास पेंटिंग भी भेंट करेंगे, जिसमें कैनवस पर उनके राज्य की कला को बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अपने बेहतरीन गेम प्ले से मिस्टर बच्चन को इम्प्रेस करते हुए चंद्रशेखर अपनी ज़िंदगी के बारे में भी बताएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी नानी, जो कि श्री बच्चन की बड़ी फैन हैं, हॉटसीट पर पहुंचने के बाद चंद्रशेखर बड़े आश्चर्य से हॉटसीट की तुलना ईश्वर के प्रति आस्था से करेंगे। चंद्रशेखर ने कहा, “सर, यह सीट भगवान जैसी है। जिस तरह से हम भगवान के करीब जाने के लिए ध्यान करते हैं, उसी तरह हॉटसीट पर आने के लिए आपको पूरी श्रद्धा से प्रार्थना करनी होती है।” भारत के विख्यात पेंटर राजा रवि वर्मा से जुड़े एक सवाल के दौरान बिग बी और चंद्रशेखर उनकी पेंटिंग्स के बारे में भी चर्चा करेंगे। यह कंटेस्टेंट फिर छत्तीसगढ़ की पेंटिंग शैलियों- राजवर पेंटिंग और पैरा आर्ट के बारे में बताएंगे, जिन्हें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सीखा था। चंद्रशेखर श्री बच्चन को एक पैरा आर्ट पीस भी भेंट करेंगे, जिसे उनके दोस्त ने बनाया था। होस्ट को भी यह कलाकृति बहुत पसंद आएगी।

आगे इस एपिसोड में यह कंटेस्टेंट अपनी नानी के बारे में भी बताएंगे, जो इस शो की बड़ी फैन हैं। चंद्रशेखर यह भी बताएंगे कि जब उन्हें प्ले अलॉन्ग शुक्रवार के लिए कॉल आया था, तो उनकी नानी के क्या रिएक्शन थे। चंद्रशेखर ने बताया, जब मुझे प्ले अलॉन्ग के लिए चुना गया, तो मेरा पूरा परिवार बहुत खुश था, लेकिन एक सदस्य शरमा रहा था और वो थीं मेरी नानी! वो आपकी बड़ी फैन हैं। मैं आपको एक किस्सा सुनाता हूं। उस समय थिएटर्स में ‘मोहब्बतें’ लगी थी और हम लोग वो फिल्म देखने गए। मेरी नानी नहीं जा रही थीं, लेकिन हम सभी ने उन्हें यह कहकर मनाया कि यह अमिताभ बच्चन की फिल्म है। हमने किसी तरह उन्हें यह फिल्म देखने के लिए मना लिया। हम सब यह फिल्म देखने इसलिए गए थे क्योंकि मेरी मौसी सबके साथ जाना चाहती थी। फिल्म में हमने देखा कि शुरुआत में आपका अच्छा स्क्रीन टाइम है, लेकिन आगे जाकर यह कम हो जाता है। बस, उसी वक्त मेरी नानी मेरी मौसी को डांटते हुए कहने लगीं, ‘ये क्या है, मैं अमित जी को नहीं देख सकती। तुमने मुझे यहां क्यों लाया है? तुमने कहा था इस फिल्म में अमित जी हैं, लेकिन उनका इतना सा रोल है!’ मेरी मौसी ने उनसे कहा, ‘मैं समझ सकती हूं कि आप नाराज हैं, लेकिन मुझे घर चलकर डांटना!’ फिर तो मेरी नानी और चिल्लाने लगीं, ‘नहीं तुमने मुझे यहां लाया है और मुझसे झूठ कहा, तो तुम्हें थिएटर में ही मेरी बात सुननी पड़ेगी!” इस कंटेस्टेंट की बात सुनकर श्री अमिताभ बच्चन भी अपनी हंसी ना रोक सके और उनसे कहा कि अक्सर फैंस स्टार्स के प्रति आकर्षित हो जाते हैं और जब उनके साथ कुछ होता है, तो वो निराश हो जाते हैं। इसके बाद होस्ट स्क्रीन के जरिए चंद्रशेखर की नानी से वर्चुअल रूप से मुलाकात करेंगे और उनसे कहेंगे कि उन्हें चंद्रशेखर की कहानी ने बहुत प्रभावित किया है। आगे यह कंटेस्टेंट श्री बच्चन को अपनी रोमांस की कहानियां भी सुनाएंगे, जिसमें वो बताएंगे कि उनकी पहले ही तीन गर्लफ्रेंड्स हैं और अब वो अपने मां-बाप की पसंद के हिसाब से शादी करने का इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article