धान खरीदी महाअभियान: जिले में अब तक 4 लाख 34 हजार 796 क्विंटल धान की खरीदी…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

अभी तक जिले के किसानों ने 88 करोड़ 69 लाख से अधिक का धान बेचा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

उपार्जन केंद्रों से 2 लाख 50 हजार 126 क्विंटल धान का उठाव भी किया गया

कोरबा NOW HINDUSTAN  धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले में 1 नवंबर से धान की खरीदी जारी है। उपार्जन केंद्रों में धान बेचने पहुंचने वाले किसानों की संख्या अब बढ़ गई है। कलेक्टर  संजीव झा ने खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं और किसानों की सुविधाओं का पर्याप्त ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक 4 लाख 34 हजार 796 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। अभी तक 60 खरीदी केंद्रों के माध्यम से जिले के किसानों ने 88 करोड़ 69 लाख 83 हजार 840 रुपए का धान बेचा है। 12 दिसंबर के लिए धान खरीदी हेतु कुल 1227 टोकन जारी किए गए हैं। जिसमे 50 हजार 978 क्विंटल 8 किलो धान खरीदी की जाएगी। इसमें समिति के माध्यम से 809 टोकन पर 35 हजार 635 क्विंटल 6 किलो धान की खरीदी की जाएगी। इसी तरह किसान टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से जारी 418 टोकन से 15 हजार 343 क्विंटल 2 किलो धान खरीदी की जाएगी। जिले में सभी पंजीकृत धान उपार्जन केंद्रों में 4 लाख 34 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की गई है। खरीदी किए गए कुल धान में मोटा धान की मात्रा सबसे ज्यादा 4 लाख 16 हजार 808 क्विंटल है। वहीं 17 हजार 988 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है।
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव में भी तेजी आ गई है। जिले में अब तक किए गए कुल धान खरीदी में से 2 लाख 50 हजार 126 क्विंटल धान का उठाव पंजीकृत मिलर्स के द्वारा कर लिया गया है। खरीदी केंद्रो से लगातार धान का उठाव किया जा रहा है। शासन द्वारा खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट है। साथ ही टोकन लेने के लिए टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप से भी किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article